ramcharitmanas

कर्नाटक में 93 लाख के नए नोट बरामद, सात बिचौलिए गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (10:26 IST)
बेंगलुुरु। चलन से बाहर किए गए नोटों को अवैध रूप से बदलने में शामिल रैकेट का पर्दाफाश करते हुए ईडी ने धनशोधन मामले में जांच के तहत सात बिचौलियों को गिरफ्तार किया है और कर्नाटक में 93 लाख रुपए के नए नोट बरामद किए हैं।
 
अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने धनशोधन रोकथान कानून के प्रावधानों के तहत कल देर रात एक सरकारी अधिकारी के संबंधी समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि 93 लाख रपए के नए नोट बरामद हुए। ये नोट दो दो हजार रुपए के हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि एक मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई। इस मामले में आयकर विभाग ने हाल में 5.7 करोड़ रुपए के नए नोट बरामद किए थे और प्रवर्तन निदेशालय ने सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार में एक सरकारी इंजीनियर एवं अन्य के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज किया था।
 
उन्होंने बताया कि ईडी अधिकारियों ने एक विशेष अभियान शुरू किया। उन्होंने अवैध रूप से पुराने नोट बदलवाने वाले ग्राहकों के रूप में स्वयं को पेश किया अैर कथित बिचौलियों को कमीशन दिया। इसके बाद कथित बिचौलियों द्वारा अपनाई जा रही कार्यप्रणाली का खुलासा हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने जांच में पाया कि ये कथित बिचौलिये 15 से 35 प्रतिशत के बीच कमीशन कथित रूप से ले रहे थे और बैंक अधिकारियों की कथित मिली भगत से पुराने नोटों को अवैध रूप से नए नोटों में बदलने का गिरोह चला रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि एजेंसी को संदेह है कि कालेधन को सफेद धन में बदलने में शामिल बिचौलियों की एक श्रृंखला है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों को आगे हिरासत में लेने के लिए यहां स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। (भाषा) 
Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

BRICS Summit : भारत ने दुनिया को दिया सहयोग का नया मॉडल, PM मोदी ने बताए 4 बड़े स्तंभ

Weather Alert : गुजरात में बारिश का रेड अलर्ट, MP समेत 4 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान का भी खतरा

BRICS at Bharat Mandapam : ब्रिक्स डिनर में भारतीय स्वाद के साथ गूंजा किशोर कुमार का गाना, मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम ने ‘ख्वाब हो तुम या…’ गाकर जीता दिल

Gujarat के सुशासन के 5 साल, CM भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में डेटा सेंटर हब बनने की ओर तेज कदम, निवेश से बदल रही तस्वीर

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

अगला लेख