ganesh chaturthi

तबाही मचाने के बाद कमजोर पड़ा वरदा, तमिलनाडु का हाल बेहाल...

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (10:12 IST)
चेन्नई। चक्रवाती तूफान वरदा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी तबाही मचाई। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में तबाही मचाने के बाद तूफान वरदा कमजोर पड़ गया है। चक्रवात तमिलनाडु से पश्चिम-दक्षिण की ओर बढ़ गया है। हालांकि, इस दौरान हवाओं की रफ्तार में कमी आई है। तूफान को देखते हुए स्कूल-कॉलेज और दफ्तर आज भी बंद हैं। 
 
इस तूफान से तमिलनाडु में 10 लोगों की मौत की खबर है। इनमें से 4 लोग चेन्नई में, 2 कांचीपुरम, 2 तिरुवल्लूर,1 विल्लूपुरम और 1 मौत नागापट्टनम हुई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देने का ऐलान किया।
 
भारी बारिश और 100 किलोमीटर की रफ्तार वाली हवा के साथ चक्रवात 'वरदा' सोमवार को चेन्नई तट से टकराया। 'वरदा' के कारण तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई। तेज हवा से सड़कों के आस-पास लगे पेड़ उखड़ गए। कई गाड़ियां पेड़ों के नीचे दब गई। इस चक्रवात से निपटने के लिए एनडीआरएफ और नौसेना की टीमें मुस्तैद थीं। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तटीय इलाकों पर हाई अलर्ट जारी किया गया था।
 
मौसम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 1994 के बाद यह चेन्नई तट की ओर कूच करने वाला पहला बहुत जोरदार चक्रवाती तूफान है। निगम कर्मचारियों ने बैटरी से संचालित लकड़ी काटने वाले यंत्रों का इस्तेमाल कर सड़कों पर पड़े पेड़ों को हटाने का प्रयास किया। 
Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

कच्चे तेल में आग लगने से पाकिस्तान का बुरा हाल! पेट्रोल बचाने के लिए लागू हो सकता है 'लॉकडाउन'

वडोदरा में गणेशोत्सव पर पीएम मोदी की अपील का असर: पंडालों की संख्या बढ़कर 1,800 हुई, सुरक्षा और स्वच्छता पर जोर

यूपी में 31000 से अधिक PRD जवानों, रसोइयों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा, मिलेगा 5 लाख तक का फ्री इलाज!

कैसा है 2027 यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव का ‘नीला दांव’

Top News: 2000 से ऊपर UPI पर MDR, भारत-चीन पर 100% टैरिफ की तैयारी; पढ़ें 5 बड़ी खबरें

अगला लेख