dharma sangrah
✕

करनाल में किसानों के प्रदर्शन खत्म, लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, मृतक के 2 परिजनों को सरकारी नौकरी

Updated: शनिवार, 11 सितम्बर 2021 (14:12 IST)
करनाल। हरियाणा के करनाल में शनिवार को किसानों और प्रशासन के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनने के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
 
प्रशासन और किसान नेताओं की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में किसानों पर हुए लाठीचार्ज की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की गई। यह जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस करेंगे। मृत किसान के 2 परिजनों को 1 हफ्ते में सरकारी नौकरी भी देने का ऐलान किया।

इस बीच, लाठीचार्ज के बाद विवादों में आए एसडीएम आयुष सिन्हा को छुट्‌टी पर भेज दिया गया है। चढूनी ने किसानों के बीच आकर चल रहे धरने को समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही चढूनी ने किसानों से अब दिल्ली के टीकरी और सिंघू बॉर्डर पर कूच करने को कहा। उन्होंने किसानों को मानी गई मांगों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। 
 
दोनों पक्षों यानी प्रशासन और किसानों के बीच समझौता शुक्रवार देर रात ही हो गया था। समझौता होने के बाद शनिवार सुबह होने वाली मीटिंग भी रद्द हो गई थी। इसके बाद किसानों ने धरना भी समाप्त कर दिया साथ ही कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध भी समाप्त हो गया। 
 
किसानों के एक समूह पर पिछले महीने पुलिस को लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले आईएएस अधिकारी आयुष सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में किसान पिछले 3 दिनों से जिला मुख्यालयों के द्वार के बाहर डटे हुए थे।
 
सिन्हा को एक टेप में पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि अगर प्रदर्शनकारी सुरक्षा तोड़ते हैं तो उनका सिर फोड़ देना।
 
भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक स्थल की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान पुलिस के साथ झड़प में करीब 10 प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे। उनके नेताओं ने यह भी दावा किया कि एक किसान की बाद में मौत हो गई।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख