biodatamaker
✕

जब महापौर को आया गुस्सा, कार छोड़ रिक्शा से निकल गईं घर

Updated: गुरुवार, 20 दिसंबर 2018 (22:27 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता व कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे गाड़ी की सर्विस का भुगतान न होने के चलते रिक्शा से घर के लिए निकल गई। यही नहीं, इस दौरान नगर निगम के अधिकारी यह सब देखते रहे।
 
महापौर प्रमिला पांडे नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि सरकारी गाड़ी की सर्विस का भुगतान कराया जाए। अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। इससे परेशान होकर महापौर ने रिक्शा मंगाया और वहीं से रिक्शा में बैठकर घर के लिए निकल गईं। इस दौरान नगर निगम में मौजूद किसी भी अधिकारी ने उन्हें रोकने की जुर्रत नहीं समझी।
 
इसके बाद घर में प्रेस वार्ता कर महापौर ने अपना दर्द बयां किया। महापौर ने कहा कि मेरी कोई नहीं सुनता। पुलिस प्रशासन तो दूर नगर निगम के अधिकारी भी नहीं सुनते। बताया कि जब महापौर की शपथ ली थी तो इनोवा गाडी उपलब्ध कराई गई थी। इसकी अब तक दो बार सर्विस हो चुकी है और जब तीसरी सर्विस के लिए गाड़ी को भेजा गया तो इसलिए मना कर दिया गया कि पिछली दो सर्विसों का भुगतान नही हुआ।
 
जब इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने धनाभाव का कारण बताकर भुगतान न होने की बात कही। महापौर ने बताया कि इसी तरह पुलिस भी सहयोग नहीं कर रही है। बताया कि बीते दिनों ग्वालटोली में नाले पर अतिक्रमण हटवाने के लिए आईजी ने फोर्स भेजने के बात कही थी, लेकिन मौके पर पुलिस फोर्स आया ही नहीं।
 
वहीं उस दौरान नाराज लोगों ने उन्हें घेर लिया था। लोगों की भीड़ के बीच से उनके समर्थकों ने किसी प्रकार उन्हे बाहर निकाला। कहा कि यदि आक्रोषित भीड़ में उनके साथ कोई अप्रिय घटना होती तो जिम्मेदारी कौन लेता। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, ऐसा कई बार देखने को मिला है।
 
उन्होंने कहा कि शहर को वह जाम और अतिक्रमण से मुक्त कराना चाहती है लेकिन पुलिस व प्रशासन का उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री को करेगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख