Hanuman Chalisa
✕

लखनऊ में कन्हैया कुमार के कार्यक्रम में जमकर हंगामा

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2017 (14:03 IST)
लखनऊ। ऐसा बहुत ही कम होता है जब जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार का कार्यक्रम शांति से संपन्न हो। लखनऊ में भी शुक्रवार शाम कन्हैया के समर्थकों और विरोधियों में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई, जिसके चलते लखनऊ लिटरेरी फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया। 
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हैया कुमार फेस्टिबल में अपनी किताब 'बिहार से तिहाड़' पर चर्च करने लखनऊ पहुंचे थे। कन्हैया के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि इस दौरान हाथापाई की नौबत भी आ गई। 
 
इस दौरान कई हिंदूवादी व सामाजिक संगठनों के युवा पहुंचे और कन्हैया को देशद्रोही बताते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कन्हैया को काले झंडे दिखाने के साथ प्रदर्शन भी किया। यह हंगामा इतना बढ़ा कि एसिड अटैक पीड़िताओं ने घेरा बनाकर कन्हैया कुमार को बचाया। 
 
दूसरी ओर भाजपा से जुड़े लोगों को कहना था कि पूरा विवाद कन्हैया समर्थकों की ही देन है ताकि वे सुर्खियां बटोर सकें, जबकि प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम में शामिल अतिथियों की सूची में कन्हैया कुमार और शत्रुघ्न सिन्हा का नाम शामिल था। प्रशासन ने इसे अनुमति की शर्तों का उल्लंघन माना है। 
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख