Daily Horoscope
✕

कमलेश तिवारी हत्याकांड : उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के सामने लगे योगी सरकार के खिलाफ नारे

Updated: शनिवार, 19 अक्टूबर 2019 (12:05 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में हिन्दू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या के बाद कार्यकर्ताओं में सरकार के खिलाफ गुस्सा साफतौर पर नजर आ रहा था। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा।

उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा कमलेश तिवारी के घर के बाहर पहुंचे, वैसे ही कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्तरप्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद पुलिस वालों के हाथ-पैर फूल गए और उप मुख्यमंत्री को सुरक्षित निकालने की मशक्कत करने लगे, लेकिन मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने जब कमलेश तिवारी के परिजनों से मिलने की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने भी साफतौर से मिलने से इंकार कर दिया। इससे कार्यकर्ताओं को और बल मिल गया और वे योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके चलते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को बगैर मिले ही उलटे पैर वापस लौटना पड़ा।

इस मामले को लेकर उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि परिवार की जो मांग है उन्हें पूरा किया जाएगा। सुरक्षा-मुआवजा दोनों दिया जाएगा। अधिकारियों को जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना काम कर रहा है। इस दु:ख की घड़ी में सरकार कमलेश तिवारी के परिवार के साथ खड़ी है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख