biodatamaker
✕

कमल हासन के पैर की सर्जरी हुई, 4-5 दिनों में मिलेगी अस्पताल से छुट्टी

Updated: मंगलवार, 19 जनवरी 2021 (14:33 IST)
चेन्नई। अभिनेता से नेता बने कमल हासन के एक पैर की सर्जरी हुई है और उनकी तबीयत अब ठीक है। हासन की बेटियों श्रुति हासन और अक्षरा हासन ने एक बयान में मंगलवार को इस बारे में बताया।
 
चेन्नई के श्री रामचंद्र अस्पताल में हासन की सर्जरी की गई। उन्हें 4-5 दिनों में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। मक्कल निधि मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने रविवार को कहा था कि वह अपने पैर की सर्जरी करवाएंगे।
 
श्रुति और अक्षरा ने मंगलवार को ट्विटर पर अभिनेता के प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा, 'आपके समर्थन, दुआओं और उनके (कमल हासन) स्वास्थ्य को लेकर चिंता प्रकट करने के लिए हम आप सबका शुक्रिया अदा करते हैं।'
 
उन्होंने कहा कि हमें आप सभी लोगों को यह जानकारी देते हुए खुशी हो रही है कि उनकी सर्जरी सफल रही।
 
श्रुति और अक्षरा ने कहा कि अस्पताल के डॉक्टर, नर्स उनके पिता का ख्याल रख रहे हैं। बयान में उन्होंने कहा कि वह ठीक हो रहे हैं। चार-पांच दिनों में वह घर आ जाएंगे। कुछ दिन आराम और स्वास्थ्य लाभ के बाद वह लोगों से बात करेंगे।
 
श्रुति और अक्षरा ने अपने पिता के लिए दिखाए गए प्यार और दुआओं के लिए लोगों का आभार जताया। बयान में कहा गया कि हम आभारी हैं कि आपकी शुभकामनाओं से उन्हें जल्द ठीक होने में मदद मिलेगी। (भाषा)

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी, बोले- 300 सांसद मिलना चाहते थे लेकिन डरे हुए हैं मुख्य चुनाव आयुक्त

दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

LIVE: आकाशवाणी भवन में धरने पर राहुल गांधी समेत विपक्षी‍ नेता, EC मात्र 300 मीटर दूर

जस्टिस भुइयां के बाद पूर्व जज रोहिंटन नरीमन बोले 'खराब काम करने वाला चुनाव आयोग देश बर्दाश्त नहीं कर सकता'

हाईकोर्ट की चुनाव आयोग को कड़ी फटकार, कहा- अगर भारतीय नागरिक ही बाहर हो जाएं, तो SIR का क्या फायदा?

अगला लेख