Hanuman Chalisa
✕

कमल हासन ने एमजीआर को किया याद, रजनीकांत से मिला सकते हैं हाथ

Updated: बुधवार, 16 दिसंबर 2020 (08:23 IST)
शिवकाशी। तमिलनाडु में अपने प्रचार अभियान पर निकले मक्कल निधि मैयम (MNM) के अध्यक्ष कमल हासन ने मंगलवार को दिवंगत नेता एम जी रामचंद्रन (MGR) के ऐतिहासिक कार्यों को याद किया और कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का नाता पूरे तमिलनाडु से था।
 
हासन कहा कि 'अहम' को किनारे रखा जा सकता है और वह रजनीकांत से हाथ मिला सकते हैं, लेकिन ऐसा तभी हो सकता है जब दोनों की पार्टियों के बीच चुनावी गठबंधन से लोगों को फायदा होने की उम्मीद हो।
 
जनवरी 2021 में रजनीकांत के पार्टी बनाने के बारे में सवाल पूछे जाने पर हासन ने कहा कि अगर हमारे बीच गठबंधन से लोगों को फायदा होता हो तो 'हम अहम को छोड़कर सहयोग के लिए तैयार हैं और पहले भी ऐसा कहा जा चुका है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। हासन ने रजनीकांत के साथ पुरानी दोस्ती की ओर इशारा करते हुए कहा, 'हमारे बीच बस एक फोन कॉल की देरी है।'
 
इससे पहले अन्नाद्रमुक पार्टी का नाम लेने से बचते हुए अभिनेता से नेता बने हासन ने कहा कि जब से उन्होंने हाल के अपने भाषणों में एमजीआर का नाम लिया तो एक पार्टी नाराज हो गई है और उनका दावा है कि एमजीआर केवल उनके हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत नेता एमजीआर तो पूरे तमिलनाडु के हैं, केवल एक पार्टी के नहीं।
 
हासन ने कहा कि राज्य की समस्त जनता कहती है कि एमजीआर उनके हैं और अगर ऐसा है और यदि सत्तारूढ़ दल उन्हें केवल एक पार्टी का नेता बताता है तो ऐसे रुख के खिलाफ जनता अपना फैसला देगी। उन्होंने ट्वीट किया कि वह ‘एमजीआर’ की गोद में बड़े हुए हैं, जबकि तमिलनाडु के कई मंत्रियों ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी नहीं की होगी।
 
हासन ने 1980 के दशक का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया जिसमें एमजीआर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर रहे हैं और पुरस्कार देते हुए चूम रहे हैं। यह वीडियो एक फिल्म समारोह में रिकॉर्ड किया गया था।
 
जानेमाने अभिनेता रजनीकांत और भाजपा ने भी एमजीआर के कल्याणकारी इतिहास की बात की है जिससे नाराज अन्नाद्रमुक ने कहा कि उनकी उत्तराधिकारी केवल वही है। (भाषा) 
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख