Hanuman Chalisa
✕

कमल हसन ने विधायकों को लिया आड़े हाथों

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2017 (16:23 IST)
चेन्नई। दिग्गज अभिनेता कमल हासन ने निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुक्रवार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि उन्हें भी 'काम नहीं तो वेतन नहीं' प्रणाली के तहत लाया जाना चाहिए। अभिनेता की यह टिप्पणी सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा हड़ताल करने और मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा उनकी खिंचाई के बीच आई है।
 
अभिनेता ने किसी का नाम लिए बगैर ट्वीट किया कि 'काम नहीं तो वेतन नहीं' सिर्फ सरकारी कर्मचारियों के लिए? खरीद-फरोख्त करने वाले राजनेता जो रिजॉर्ट्स में आराम कर रहे हैं उनका क्या? रिजॉर्ट्स की टिप्पणी जाहिरा तौर पर अन्नाद्रमुक के सत्तारूढ़ विधायकों के एक वर्ग के लिए है जिन्हें बर्खास्त नेता टीटीवी दिनाकरण के प्रति निष्ठा के कारण रिजॉर्ट्स में स्थानांतरित किया गया था।
 
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ पार्टी के 19 विधायकों के विद्रोह के बाद उन्हें शुरुआत में पुडुचेरी के एक रिजॉर्ट में रखा गया था। बाद में उन्हें कर्नाटक के कूर्ग रिजॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया गया और तब से वे लोग वहीं पर हैं। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख