Hanuman Chalisa

फुल गारंटी! क्या आप कल्याण सट्‍टे का नंबर जानना चाहेंगे...

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (13:09 IST)
अब तक आपके पास ताबीज, रुद्राक्ष और कवच के खरीदने के लिए तो बहुत से फोन आए होंगे, लेकिन कोई फोन पर  यह कहे कि क्या आप कल्याण सट्‍टे के नंबर जानने चाहेंगे? आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? संभवत: ऐसा सुनकर कोई भी चौंक जाएंगा। यहां तक कि कोई सट्‍टा लगाने वाला भी होगा तो इस तरह की अप्रत्याशित कॉल से चौंक जाएगा। स्वाभाविक रूप से हमारी भी यही प्रतिक्रिया हुई। 
 
घंटी बजने पर जैसे ही हमने मोबाइल रिसीव किया तो बिना किसी भूमिका के उधर से आवाज आई कि क्या आप कल्याण सट्‍टे का नंबर जानना चाहेंगे? आप बस यह बता दें कि आपके शहर में कल्याण सट्‍टे का नंबर कब-कब खुलता है। हम आपको जो नंबर बताएंगे वह गारंटी से खुलेगा। 
 
हम उसे सट्‍टा खुलने का सही टाइम तो नहीं बता पाए, लेकिन जैसे ही हमने उससे कहा कि आप बताएं कि किस तरह सट्‍टा लगा सकते हैं और कैसे आप हमें नंबर बताएंगे? सामने वाला शायद समझ चुका था कि नंबर गलत जगह लग गया है और तत्काल उसने फोन काट दिया। संबंधित नंबर पर पलटकर फोन किया तो उधर से फोन ही रिसीव नहीं किया गया। 
 
ट्रू कॉलर में भी यह फोन नंबर 7985573352 कल्याण सट्‍टा (हमने 'कल्याण सत्ता' समझा था) के नाम से ही शो हो रहा है। जब इस नंबर की कॉल हिस्ट्री में जाकर चैक किया तो पाया कि इस नंबर को करीब 340 लोगों ने स्पैम रिपोर्ट किया हुआ है।
 
सावधान रहें : इस तरह का फोन यदि आपके पास भी आता है तो सावधान रहें। अन्यथा ऐसे लोग आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। साथ ही किसी को अपने क्रेडिट कार्ड और डेविट कार्ड का नंबर भूलकर भी न बताएं। इसी तरह गढ़ा हुआ खजाना मिलने के कॉल भी आते हैं, जो कम कीमत पर सोना बेचने का लालच देते हैं। इस तरह के लोगों के जाल भी न फंसे। यदि इस तरह का कोई व्यक्ति आपके संपर्क में आता है तो पुलिस को जरूर सूचित करें।
Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख