dharma sangrah
✕

पुलिस ने स्पेन हमलों में मोरक्को के 3 संदिग्धों के नाम किए जारी

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (11:36 IST)
बार्सिलोना। पुलिस ने स्पेन आतंकी हमलों में मोरक्को के 3 संदिग्धों के नाम जारी किए हैं। कातालोनिया की पुलिस ने उनकी पहचान मूसा कबीर (17), सईद आला (18) और मोहम्मद हयकामी (24) के तौर पर की है। पुलिस ने बताया कि वे चौथे संदिग्ध यूनस अबू याकूब (22) की तलाश कर रही है।
 
स्पेन में वाहनों को हथियार की तरह इस्तेमाल करने की 2 घटनाओं में पुलिस ने शुक्रवार को अपनी जांच तेज कर दी थी। बार्सिलोना और कैम्ब्रिल्स में हुए इन हमलों में 14 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
 
हमले में कई देशों के दर्जनों नागरिक हताहत हुए हैं। कातालोनिया पुलिस के जोसेप लुईस ट्रेपरो ने शुक्रवार को टेलीविजन पर दिए एक साक्षात्कार में कहा कि पुलिस को हमलों में 12 लोगों के शामिल होने की आशंका है जिनमें से 5 को पुलिस ने कैम्ब्रिल्स में मार गिराया था और 4 अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य 3 संदिग्धों की पहचान की जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। (भाषा)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख