Daily Horoscope
✕

संगम की रेती पर संयम, श्रद्धा एवं कायाशोधन का 'कल्पवास' शुरू

Updated: शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (15:50 IST)
इलाहाबाद। 'माघ मकर गति रवि जब होई, तीरथ पतिहिं आव सब कोई' के पुण्य आवाहन के साथ माघ मेले में पौष पूर्णिमा के पावन स्नान के साथ ही संयम, अहिंसा, श्रद्धा एवं कायाशोधन के लिए तीर्थराज प्रयाग में गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की रेती पर 'कल्पवासियों का 1 माह का 'कल्पवास' शुरू हो गया।
 
ALSO READ: 15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए कैसे मनाएं यह दिन? क्या करें, क्या न करें
 
पुराणों और धर्मशास्त्रों में 'कल्पवास' को आत्मा की शुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए जरूरी बताया गया है। यह मनुष्य के लिए अध्यात्म की राह का एक पड़ाव है जिसके जरिए स्वनियंत्रण एवं आत्मशुद्धि का प्रयास किया जाता है। हर वर्ष श्रद्धालु 1 महीने तक संगम गंगा तट पर अल्पाहार, स्नान, ध्यान एवं दान करके 'कल्पवास' करते हैं।
 
ALSO READ: मकर संक्रांति क्‍यों मनाते हैं, आप नहीं जानते होंगे इसके ये पौराणिक रहस्य
 
वैदिक शोध एवं सांस्कृतिक प्रतिष्ठान कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र के आचार्य डॉ. आत्माराम गौतम ने कहा कि तीर्थराज प्रयाग में प्रतिवर्ष माघ महीने में विशाल मेला लगता है। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालु यहां 1 महीने तक संगम तट पर निवास करते हुए जप, तप, ध्यान, साधना, यज्ञ एवं दान आदि विविध प्रकार के धार्मिक कृत्य करते हैं। इसी को 'कल्पवास' कहा जाता है।
 
'कल्पवास' का वास्तविक अर्थ है- कायाकल्प। यह कायाकल्प शरीर और अंत:करण दोनों का होना चाहिए। इसी कायाकल्प के लिए पवित्र संगम तट पर जो 1 महीने का वास किया जाता है, उसे 'कल्पवास' कहा जाता है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल

Top News 11 November: दुनिया के 100 प्रदूषित शहरों में 91 भारतीय शहर, माइक्रोसॉफ्ट ने एनवीडिया को पीछे छोड़ा

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

अगला लेख