ramcharitmanas
✕

कैलाश यात्रा : खराब मौसम के कारण गूंजी नहीं पहुंच पाया 10वां दल

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (20:28 IST)
नैनीताल। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम का असर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर पड़ रहा है। 10वें दल के यात्री रविवार को भी पिथौरागढ़ से आगे की यात्रा नहीं कर पाए। खराब मौसम के कारण यात्रियों को लेकर गए हेलीकॉप्टर को वापस पिथौरागढ़ लौटना पड़ा।
 
 
उल्लेखनीय है कि अब तक 12 दल कैलाश की यात्रा के लिए दिल्ली से रवाना हो चुके हैं। 9वां दल रविवार को नाबीढांग पहुंच गया है। कल यानी सोमवार को यह दल चीन की सीमा में प्रवेश कर जाएगा। खराब मौसम के कारण 10वां दल आगे की यात्रा नहीं कर पा रहा है। दल पिछले 3 दिनों से पिथौरागढ़ में रुका है।
 
कुमाऊं मंडल विकास निगम के सूत्रों के अनुसार नौसेना के हेलीकॉप्टर ने रविवार को पिथौरागढ़ के नैनी सैनी हवाई पट्टी से 10वें दल के यात्रियों को लेकर उड़ान भरी लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र छियालेख में मौसम की खराबी के कारण हेलीकॉप्टर गूंजी बेस कैम्प नहीं पहुंच पाया और वापस पिथौरागढ़ लौट आया। यह सिलसिला पिछले 3 दिनों से चल रहा है।
 
यही कारण है कि यात्री पिछले 3 दिनों से पिथौरागढ़ स्थित कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवासगृह में ही रुके हैं। मौसम खराबी का असर 11वें एवं 12वें दल की यात्रा पर भी पड़ सकता है। 11वें दल को चौकोड़ी में ही रोका गया है जबकि 12वें दल को अलमोड़ा में ठहरने को कहा गया है। (वार्ता)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख