Hanuman Chalisa
✕

टीआरएस सुप्रीमो के. चन्द्रशेखर राव ने गजवेल से पर्चा भरा

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (20:39 IST)
हैदराबाद। तेलंगाना के कार्यवाहक मुख्यमंत्री और टीआरएस सुप्रीमो के. चन्द्रशेखर राव ने बुधवार को गजवेल विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया। राव नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सिड्डीपेट जिले के कोनाईपल्ली गांव में भगवान बालाजी के मंदिर गए और प्रार्थना की।
 
 
कांग्रेस ने राव के खिलाफ वांटेरु प्रताप रेड्डी को चुनाव मैदान में उतारा है। रेड्डी ने 2014 में भी उनके खिलाफ तेलुगुदेशम पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
 
राव ने कहा कि मैंने पृथक तेलंगाना आंदोलन शुरू करने से पहले स्वामी (भगवान बालाजी) का आशीर्वाद लिया था। मैं सदैव स्वामी और आपके (लोगों के) आशीर्वाद के साथ चुनावी समर में उतरा। सबसे बड़ी लड़ाई जो मैंने जीती, वह पृथक तेलंगाना राज्य हासिल करना था। आपके और स्वामी के आशीर्वाद से हम (आगामी विधानसभा चुनाव में) शत-प्रतिशत सीटें जीतने जा रहे हैं।
 
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) प्रमुख के साथ उनके भतीजे और कार्यवाहक सिंचाई मंत्री टी. हरीश राव भी थे। टी. हरीश राव सिड्डीपेट निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य में 7 दिसंबर को चुनाव होगा। मतगणना 11 दिसंबर को होगी। 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

Israel Iran Tensions : क्या ईरान पर फिर बरसेगी अमेरिकी मिसाइलें, नेतन्याहू ने ट्रंप पर बनाया हमले का दबाव!

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

अगला लेख