Hanuman Chalisa
✕

बिहार में अब फिर एक और कांड, कारोबारी के बाद कनिष्ठ अभियंता की चाकू घोंपकर हत्या

Updated: सोमवार, 7 जुलाई 2025 (14:28 IST)
Junior engineer stabbed to death in Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कनिष्ठ अभियंता (junior engineer) की उसके परिवार के सामने कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई और पटना में 50 वर्षीय कारोबारी गोपाल खेमका को गोली मार दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के मादीपुर में तड़के करीब 3 बजे कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद मुमताज (Mohammad Mumtaz) की उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उसने बताया कि लुटेरों ने मुमताज की उनकी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या की तथा घर से कीमती सामान लूटकर फरार हो गए।ALSO READ: पटना में उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या से हड़कंप, क्लब से लौटते ही हमलावरों ने मारी गोली
 
अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद : मुजफ्फरपुर के पुलिस अधीक्षक (शहर) कोटा किरण कुमार ने बताया कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मुमताज को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है।ALSO READ: दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका
 
श्वान दस्ते को भी बुलाया गया : फॉरेंसिक विशेषज्ञ और श्वान दस्ते को भी बुलाया गया है। इस बीच एक अन्य घटना में पटना के खगौल इलाके में कारोबारी अजीत कुमार की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक सिटी (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि कुमार की पत्नी शहर के दानापुर इलाके में एक स्कूल की मालिक हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख