dharma sangrah
✕

जाने-माने पत्रकार, लेखक अरुण साधु का निधन

Updated: सोमवार, 25 सितम्बर 2017 (12:58 IST)
मुंबई। जाने-माने पत्रकार एवं लेखक अरुण साधु का हृदय संबंधी बीमारी के कारण रविवार तड़के यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 76 वर्ष के थे।
 
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि साधु ने सियोन अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें हृदय  संबंधी बीमारी के कारण रविवार को भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और  उन्हें आईसीयू में वेंटीलेंटर पर रखा गया था।
 
अस्पताल की प्रभारी डीन डॉ. जयमोंडकर ने कहा कि वे कार्डियोमायोपैथी (हृदय की  मांसपेशियों संबंधी रोग) से पीड़ित थे। उन्हें उनके पहले उपन्यास 'मुंबई दिनांक' एवं उनकी  पुस्तक 'सिंहासन' के लिए जाना जाता है। 'सिंहासन' पर बाद में एक मराठी फिल्म बनाई  गई थी।
 
कई समाचार-पत्रों के साथ काम करने वाले साधु ने हिन्दी, अंग्रेजी और मराठी में विभिन्न  उपन्यास लिखे जिनके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला। उन्हें भारतीय भाषा  परिषद, एनसी केल्कर और आचार्य अत्रे पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया।
 
साधु ने कई लघु कहानियों के अलावा शिवसेना के उदय, वियतनाम युद्ध और चीनी क्रांति  के बारे में भी लिखा। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख