biodatamaker

यौन शोषण मामले में अभिनेता जीतेंद्र को बड़ी राहत

Updated: रविवार, 18 मार्च 2018 (06:37 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने अभिनेता जीतेंद्र के खिलाफ 1971 के एक कथित यौन शोषण मामले में पुलिस की किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी। अदालत के इस फैसले से जीतेंद्र को बड़ी राहत मिली है।
 
गौरतलब है कि पिछले महीने फिल्म अभिनेता जीतेंद्र की एक करीबी महिला ने आरोप लगाया था कि जीतेंद्र ने 47 वर्ष पहले उसके साथ बलात्कार किया था। इस मामले में जीतेंद्र ने उच्च न्यायालय में दायर एक याचिका में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि पारिवारिक सम्पत्ति को लेकर यह महिला इस तरह का झूठा केस बना रही है।
 
न्यायामूर्ति अजय मोहन गोयल की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए अगले आदेशों तक जीतेंद्र के खिलाफ गिरफ्तारी और किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 23 मई को होगी।
 
इस महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना जनवरी 1971 की है जब वह 18 वर्ष और जीतेंद्र की उम्र 28 वर्ष थी और फिल्म अभिनेता ने उसे नई दिल्ली से शिमला एक फिल्म के सेट पर बुलाया था तथा उसकी यात्रा का प्रबंध भी किया था। पीड़िता का आरोप है कि रात में जब वे शिमला पहुंचे तो जीतेंद्र ने नशे की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया था। (वार्ता) 

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

अगला लेख