• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Jharkhand Assembly Passes GST
Written By
Last Updated :रांची , गुरुवार, 27 अप्रैल 2017 (15:36 IST)

झारखंड विधानसभा में जीएसटी विधेयक ध्वनिमत से पारित

Jharkhand Assembly
रांची। झारखंड विधानसभा ने गुरुवार को वस्तु एवं सेवाकर विधेयक 2017 ध्वनिमत से पारित कर दिया।
 
केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वस्तु एवं सेवाकर अधिनियम 2017 के आलोक में गुरुवार को झारखंड विधानसभा ने भी एकदिवसीय विशेष सत्र में जीएसटी विधेयक 2017 विपक्ष के सीएनटी-एसपीटी पर किए गए हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया।
 
केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार इस वर्ष 1 जुलाई से पूरे देश में एक देश एक कर सिद्धांत पर जीएसटी लागू होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए बजट सत्र में लोकसभा से जीएसटी विधेयक पारित किया जा चुका है। अब इसके कानून बनने के लिए देश की आधे से अधिक विधानसभाओं से इसका पारित होना आवश्यक है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
19 जून तक 1500 करोड़ नहीं जमा कराए तो सुब्रत रॉय सहारा को जाना होगा जेल