Hanuman Chalisa
✕

जदयू का तंज, तेजस्वी के अहंकार से बिखर गया महागठबंधन

Updated: शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (12:20 IST)
पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने बिहार में होने वाले उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नीत महागठबंधन के घटक दलों में सीटों की दावेदारी को लेकर मचे घमासान के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव पर कटाक्ष करते हुए शनिवार को कहा कि उनके अहंकार ने महागठबंधन को बिखराव के कगार पर पहुंचा दिया है।
 
जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी पर प्रहार करते हुए कहा कि जो लोग कल तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के टूट जाने का दावा करते थे, आज अपने घर में लगी आग बुझाने की स्थिति में भी नहीं बचे हैं।
 
प्रसाद ने कहा कि अपने अहंकार एवं अनुभवहीनता की वजह से राजद एवं कथित महागठबंधन के वरिष्ठ नेताओं से बढ़ रही संवादहीनता को तेजस्वी पाटने में सफल नहीं हो सके। इसके कारण उनके साथियों में भी गहरी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि यादव के अहंकार के कारण महागठबंधन बिखराव के कगार पर पहुंच चुका है।
 
जदयू प्रवक्ता ने बिहार में लोकसभा की एक और विधानसभा की पांच सीटों पर होने वाले उपचुनाव के नतीजे हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा परिणाम से इतर नहीं होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि राजग विधानसभा की 5 एवं लोकसभा की एक सीट पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगा। 
 
प्रसाद ने दावा किया कि विपक्ष युद्धघोष के पूर्व ही ढेर हो चुका है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) एवं कांग्रेस के तेवर साफ-साफ बता रहे हैं कि उनके गठबंधन की सेहत बिगड़ चुकी है।
   
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि केवल बेलगाम महत्वाकांक्षाओं के बल पर विरासत, बदल रहे बिहार में किसी भी दल या नेता को राजसत्ता के शीर्ष तक नहीं पहुंचा सकती है। इसके लिए कोई शॉर्टकट नहीं है। लोगों का दिल जीतने के लिए सिर्फ ईमानदारी से जनता के बीच काम करना पड़ता है। इसकी जीती जागती मिसाल बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। (एजेंसी)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख