Hanuman Chalisa
✕

नोएडा के जेबीएम ग्लोबल स्कूल में लगी भीषण आग

Updated: रविवार, 24 मई 2020 (12:44 IST)
नोएडा। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के सेक्टर 132 स्थित जेबीएम ग्लोबल स्कूल में रविवार सुबह भयंकर आग लग गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 6 गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आग में स्कूल की तीसरी मंजिल पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 132 में जेबीएम ग्लोबल स्कूल के तीसरे तल पर रविवार सुबह अचानक आग लग गई। इसकी चपेट में स्कूल की लाइब्रेरी एवं अन्य कक्षाएं आ गईं।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सीएफओ ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। साथ ही बताया कि आग की वजह से स्कूल की लाइब्रेरी और तृतीय तल पर स्थित सारी कक्षाएं जलकर खाक हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना के समय स्कूल बंद था। सीएफओ ने बताया कि स्कूल में आग बुझाने के उपकरणों की भी जांच की जा रही है।
दमकल विभाग को संदेह है कि घटना के समय स्कूल में लगे आग बुझाने के उपकरणों ने ठीक से काम नहीं किया। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख