sundarkand

जयललिता की मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की अपील

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (20:01 IST)
चेन्नई। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन ने रविवार को केंद्र से अपील की कि वह दिवंगत मुख्यमंत्री जे. जयललिता की मौत को लेकर रहस्य से पर्दा हटाने की खातिर सीबीआई जांचका  आदेश दे। उन्होंने कहा कि ऐसा करना केंद्र की जिम्मेदारी है।
 
स्टालिन ने वनमंत्री डिंडिगुल सी. श्रीनिवासन के उस बयान का जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा है कि अन्नाद्रमुक के नेताओं ने जयललिता के स्वास्थ्य को लेकर उस समय झूठ बोला, जब उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने जया की सहयोगी वीके शशिकला के डर के कारण ऐसा किया।
 
स्टालिन ने यहां एक बयान में कहा कि जयललिता की देखभाल के लिए दिल्ली के एम्स से भी एक टीम आई थी। उस समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी कहा था कि केंद्र उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है।
 
उन्होंने बताया कि जब केंद्र सरकार जयललिता के इलाज में सहायता कर रही थी तो ऐसे में उसकी जिम्मेदारी बनती है कि उसके मौत को लेकर रहस्य से पर्दा हटाए। इसलिए अपने अधिकार का उपयोग कर उसे तत्काल मामले की जांच के लिए सीबीआई जांच का आदेश देना चाहिए। स्टालिन ने कहा कि विधानसभा में विपक्ष के नेता होने के नाते वे यह अनुरोध कर रहे हैं।
 
उन्होंने पिछले साल तमिलनाडु के 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में अन्नाद्रमुक के प्रत्याशियों को समर्थन देने के लिए जयललिता के हस्ताक्षर वाले एक बयान की वैधता पर भी सवाल उठाया। यह हस्ताक्षर अस्पताल में जया के इलाज के दौरान जारी किया गया था। (भाषा) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख