Hanuman Chalisa

जयललिता ने श्रीलंकाई नौसेना पर लगाया आरोप

रविवार, 17 जुलाई 2016 (14:59 IST)
चेन्नई। श्रीलंका की हिरासत से 77 मछुआरों और 102 नौकाओं को छुड़ाने के लिए प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप की मांग करते हुए तमिलनाडु सरकार ने केंद्र को सूचित किया है कि श्रीलंका की नौसेना ने राज्य से भारतीय मछुआरों को अगवा करने की घटनाओं में वृद्धि की है।

 
मुख्यमंत्री जयललिता ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक पत्र के लिखकर कहा कि श्रीलंका सरकार द्वारा पाक खाड़ी के परंपरागत जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के हमारे मछुआरों के ऐतिहासिक अधिकारों का उल्लंघन जारी है।
 
राज्य सरकार द्वारा रविवार को जारी पत्र के मुताबिक उन्होंने प्रधानमंत्री को सूचित किया है कि श्रीलंका की नौसेना ने हाल के दिनों में राज्य से भारतीय मछुआरों को अगवा करने और नौकाओं तथा मछली पकड़ने के लिए काम में आने वाले अन्य उपकरणों की जब्ती की घटनाओं में वृद्धि की है।
 
उन्होंने कहा कि 15 जुलाई को रामनाथपुरम जिले के पामबन में मछली पकड़ने गए तमिलनाडु के 4 मछुआरों को उनकी मोटरयुक्त नौकाओं के साथ श्रीलंका की नौसना ने अगवा कर लिया और अपने देश के तलाईमन्नार ले गए।
 
मुख्यमंत्री ने कोलंबो पर मछली पकड़ने में प्रयुक्त नौकाओं को भी नहीं छोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि इससे तमिलनाडु के मछुआरों में बहुत अधिक निराशा है।
 
उन्होंने कहा कि अपनी जीविका के बिना मछुआरे निराशा की स्थिति में हैं। जयललिता ने प्रधानमंत्री से इस मुद्दे को श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग के माध्यम से श्रीलंका सरकार के शीर्ष अधिकारियों के समक्ष उठाने और 77 मछुआरों तथा 102 नौकाओं को तत्काल छुड़वाने का आग्रह किया। (भाषा)
Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

LIVE: लोकसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित, CJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

झाबुआ के किसानों से ऑनलाइन मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- अन्नदाता के साथ खड़ी सरकार

दतिया उपचुनाव में जीतू पटवारी ने लगाया गले तो आशुतोष तिवारी ने मंच से ही मांग लिए बीजेपी के लिए वोट

अगला लेख