Hanuman Chalisa

नबाम तुकी के इस्तीफे के बाद यह बोली भाजपा

Updated: रविवार, 17 जुलाई 2016 (14:54 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने रविवार को दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से नबाम तुकी के इस्तीफे ने उसके रुख को सच साबित किया है और राज्य में राजनीतिक संकट के बाद राज्यपाल जेपी राजखोवा के फैसलों को सही ठहराया है।

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हमने हमेशा से कहा कि तुकी के पास बहुमत नहीं था। कांग्रेस विधायकों द्वारा उनके खिलाफ बगावत करने के बाद राज्यपाल ने फैसला किया और राष्ट्रपति शासन लगाया गया। उनके (तुकी के) इस्तीफे ने यह साबित किया है कि भाजपा सही थी और राज्यपाल की कार्रवाई भी सही थी। 
 
इससे पहले उत्तराखंड संकट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने समान समस्या के लिए दो अलग-अलग समाधान सुझाए हैं। उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि उच्चतम न्यायालय ने राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत को शक्ति परीक्षण के लिए कहा था, जबकि अरुणाचल प्रदेश में उसने पूर्ववर्ती सरकार को ही बहाल किया।
 
उन्होंने कहा कि अगर उच्चतम न्यायालय तुकी से भी शक्ति परीक्षण के लिए कहता तब नतीजे कुछ और होते इसलिए भाजपा ने न्यायालय के फैसले को आश्चर्यजनक बताया था। (भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख