dharma sangrah
✕

एक लाख करोड़ रुपए के करीब पहुंची जनधन खाते में जमा राशि

Updated: रविवार, 21 अप्रैल 2019 (17:23 IST)
नई दिल्ली। जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में कुल जमा राशि 1 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच जाने की उम्मीद है। मोदी सरकार ने जनधन योजना 5 साल पहले शुरू की थी।

ताजा सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनधन खातों में कुल जमा राशि में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और यह 3 अप्रैल को 97,665.66 करोड़ रुपए पहुंच गई। जनधन खातों की संख्या 35.39 करोड़ पहुंच गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार 27 मार्च को इन खातों में जमा राशि 96,107.35 करोड़ रुपए थी। इससे 1 सप्ताह पहले यह 95,382.14 करोड़ रुपए थी। अब तक 27.89 करोड़ से अधिक खाताधारकों को रूपे डेबिट कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) की शुरुआत 28 अगस्त 2014 को हुई। इसका मकसद सभी परिवारों को बैंक सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना था।
 
योजना की सफलता से उत्साहित सरकार ने 28 अगस्त 2018 के बाद खोले गए नए खातों के लिए दुर्घटना बीमा 1 लाख से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया। साथ ही ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी बढ़ाकर 10,000 रुपए कर दी गई। कुल खातों में 50 प्रतिशत से अधिक खाते महिलाओं के नाम पर हैं जबकि करीब 59 प्रतिशत खाते ग्रामीण तथा अर्द्ध-शहरी क्षेत्र में खोले गए। (भाषा)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख