Hanuman Chalisa

डॉ. जनक बनीं फिर देश का गौरव, सोलर कुकर्स इंटरनेशनल की 2020 तक रहेंगी ग्लोबल सलाहकार

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (14:09 IST)
डॉ.  जनक पलटा मगिलिगन सोलर कुकर्स इंटरनेशनल की 2020 तक ग्लोबल सलाहकार 
 
यह पहली बार नहीं है कि जब डॉ. जनक पलटा मगिलिगन ने इंदौर शहर के साथ समूचे देश का नाम रोशन किया हो। समय-समय पर उनके खाते में स्वर्णिम उपलब्धियां जुड़ती रहीं है। इस बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम एक बार फिर चमका है। ज्ञात रहे कि सेक्रामेंटो, अमेरिका में स्थित सोलर कुकर्स इंटरनेशनल के निदेशक मंडल ने डॉ श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन को अपनी सलाहकार परिषद में 2017 तक ग्लोबल सलाहकार नियुक्त किया था। इस बार फिर उनके सोलर कुकर्स व सोलर कुकिंग के क्षेत्र में किए गए बहुमूल्य योगदान के मद्देनजर 2020 तक के लिए उन्हें ग्लोबल सलाहकार चुना है। 
 
सोलर कुकर इंटरनेशनल डॉयरेक्टर की एक्जक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती जूली ग्रीन व अध्यक्ष श्री जिम मूस ने उन्हें यह सम्मान नवाजते हुए लिखा है, 
 
“जनक पलटा मगिलिगन को विश्व स्तर पर सोलर कुकिंग आंदोलन में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए, कई सालों से आदिवासी महिलाओं को सोलर कुकिंग सिखाने उन्हें सोलर कुकर के माध्यम से सक्षम करने के लिए तथा अनेक सोलर कुकिंग प्रोजेक्ट्स को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के सुदीर्घ अनुभव को देखते हुए हम सोलर कुकर्स इंटरनेशनल की 2020 तक ग्लोबल सलाहकार नियुक्त करते हैं। 
 
जुलाई 2017 में डॉ. जनक को सोलर कुकर इंटरनेशनल सैक्रामेंटो, यू.एस. द्वारा एक उच्च स्तरीय राजनीतिक फोरम (High-Level Political Forum/ )एचएलपीएफ संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, अमेरिका में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए आमंत्रित किया गया था। एडवोकेसी टीम में एक 'ग्लोबल एडवाइजर' के रूप में शामिल होकर व वहां लौटकर डॉ. जनक ने अब तक वैकल्पिक ऊर्जा के प्रभावी संसाधन के रूप में सोलर कुकिंग को अपनाने की दिशा में पुरजोर प्रयास किए हैं।
 
विगत 33 वर्षों का सोलर कुकिंग के क्षेत्र में उनका अनुभव कहता है कि सोलर कुकिंग से ना सिर्फ जनस्वास्थ्य में सुधार की संभावना में वृद्धि हुई है  बल्कि इसके प्रभावी प्रयोग से वनों की कटाई में भी कमी आई है। वे मानती हैं कि लगातार इसके प्रयोग से कार्बन कम होगा। सोलर एनर्जी ही समय और मेहनत की बचत का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। डॉ. जनक ने अपने अभियान और जीवनशैली से अधिकाधिक लोगों को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार की दिशा में भी उत्साहजनक परिणाम प्राप्त किए गए हैं। लेकिन वे मानती हैं कि इस दिशा में और अधिक जागरूकता और शिक्षा का प्रसार किए जाने की आवश्यकता है। 

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

Apple Event 2026 Live Updates: iPhone 18 Pro, Foldable iPhone, Apple Watch और AirPods पर बड़े ऐलान

iPhone 18 को लेकर बड़ा बदलाव, 2 स्टैंडर्ड iPhone के बीच होगा 18 महीने का गैप, Pro मॉडल में मिल सकते हैं ये धांसू फीचर्स

बुंदेलखंड में जल संकट का समाधान निकाल रहा योगी सरकार का आधुनिक जल प्रबंधन मॉडल

Hormuz Strait में अमेरिकी पनडुब्बी पकड़ने का ईरान का दावा, ट्रंप के सामने बढ़ी चुनौती

2017 से पहले तीन-तीन महीने नहीं पहुंचता था राशन : सीएम योगी

अगला लेख