sundarkand
✕

माओवादियों के गढ़ में लोग सीख रहे हैं वैज्ञानिक तरीके से खेती

Updated: रविवार, 31 दिसंबर 2017 (12:33 IST)
जमशेदपुर। कभी माओवादियों का गढ़ कहे जाने वाले जियान गांव के ग्रामीण फसलों की अच्छी पैदावार के लिए वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की तैयारी में जुट गए हैं।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनूप टी. मैथ्यू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस और टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीएस) इस गांव में हरित क्रांति की शुरुआत करने के लिए साथ-साथ आए हैं। यह गांव कभी भाकपा (माओवादी) का गढ़ था।
 
उन्होंने कहा कि आस-पास के किसानों की थोड़ी मदद से जिला पुलिस अधिकारियों ने हाल ही में जियान गांव के निवासियों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने का तरीका सिखाना शुरू किया है। पुलिस विभाग की ओर से उठाया गया कदम इस क्षेत्र के 2 माओवादियों कान्हु मुंडा और फोगरा मुंडा के फरवरी महीने में आत्मसमर्पण के बाद किए गए वादे का हिस्सा है।
 
मैथ्यू ने गांव में सिंचाई व्यवस्था की सुविधाओं की कमी को शुरू करते हुए कहा कि इस गांव के ज्यादातर ग्रामीण कृषि पर निर्भर हैं इसलिए हम यहां इन लोगों की कमाई बढ़ाने के लिए कृषि सुविधाओं का विकास करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पिछले सप्ताह मैथ्यू एक पुलिस दल और टाटा स्टील रुरल डेवलपमेंट सोसाइटी (टीएसआरडीसी) के अधिकारियों के साथ यहां आकर ग्रामीणों को कृषि से जुड़े कुछ सुझाव दिए थे।
 
टीएसआरडीसी ने कृषि के लिए निकट के एक पहाड़ी से पानी के स्रोत की व्यवस्था की है। हालांकि मैथ्यू ने ग्रामीणों को यहां चैक डैम बनाने का आश्वासन दिया है। इस विकास प्रक्रिया में 60 ग्रामीणों सहित हथियार छोड़कर मुख्य धारा से जुड़ने वाले माआवादियों भी हिस्सा ले रहे हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख