Daily Horoscope
✕

4 दिन तक बंद रहने के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खोला

Updated: शनिवार, 29 अगस्त 2020 (15:53 IST)
बनिहाल/ जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से 4 दिन से बंद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को साफ करने के बाद शनिवार को फंसे हुए वाहनों के लिए खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: जम्मू कश्मीर में मुठभेड़, 4 आतंकी ढेर, एक ने किया सरेंडर
कश्मीर से शेष भारत को जोड़ने वाले हर मौसम में चलने वाले एकमात्र राजमार्ग को मंगलवार की सुबह बड़े भूस्खलन के बाद यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।
 
भूस्खलन के कारण डलवास पर सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे ट्रकों समेत हजारों वाहन रास्ते के दोनों तरफ फंस गए थे। यातायात पुलिस उपाधीक्षक, राष्ट्रीय राजमार्ग, अजय आनंद ने कहा कि राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर विशेषकर डलवास, पंथियाल और कैफेटेरिया मोड़ पर जमे हुए मलबे को बड़ी मशक्कत के बाद हटाया जा सका और राजमार्ग को शनिवार सुबह यातायात के लिए खोल दिया गया।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मौसम साफ होने के बाद सड़क पर से मलबा हटाने का काम तेज किया गया। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को राजमार्ग खोले जाने के बाद 4 दिन से फंसे हुए वाहनों को ही जाने दिया गया और शनिवार को श्रीनगर या जम्मू की ओर से यातायात चालू होने की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि फंसे हुए वाहनों के निकलने के बाद यातायात सामान्य करने पर निर्णय लिया जाएगा। (भाषा)(फ़ाइल चित्र)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख