kalsarpa dosh calculator
✕

जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद, एक आतंकवादी ढेर

Updated: शुक्रवार, 3 नवंबर 2017 (01:08 IST)
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गुरुवार को हुई मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए जबिक सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के संबूरा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुछ आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर गुरुवार शाम पंपोर इलाके के संबूरा गांव में घेरा डाला और तलाशी अभियान शुरू किया।
 
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल जब तलाश अभियान चला रहे थे, तभी आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने भी जवाबी गोलीबारी की। 
 
इस गोलीबारी में वानी ग्रुप का जरार भाई मारा गया जबकि दो अन्य आतंकी भागने में कामयाब रहे। अधिकारियों ने कहा कि सेना के दो जवान इस अभियान में शहीद हो गए। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस दौरान जख्मी हुआ है।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

अगला लेख