Hanuman Chalisa
✕

जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने किया ‘स्लीपर सेल मॉड्यूल’ का भंडाफोड़, आतंकियों के 5 सहयोगी गिरफ्तार

Updated: रविवार, 21 नवंबर 2021 (08:42 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक ‘स्लीपर सेल मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ कर लश्कर-ए-तैयबा (LET) के आतंकवादियों के 5 सहयोगियों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने पुलवामा में स्लीपर सेल मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के पांच सहयोगियों को गिरफ्तार किया।
 
प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मॉड्यूल स्लीपर सेल के रूप में कार्य कर रहा था और हथियारों, गोला-बारूद की खरीद और उसे पहुंचाने के काम में शामिल था। वे अपने आकाओं के इशारे पर सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड हमले करने में भी शामिल थे।
 
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शौकत इस्लाम डार, एजाज अहमद लोन, एजाज गुलजार, मंजूर अहमद भट और नासिर अहमद शाह के रूप में हुई है। सभी आरोपी पुलवामा के लेल्हार के रहने वाले हैं।
 
आरोपियों के पास से हथियार, गोला बारूद के साथ ही अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस मामला दर्ज कर इस संबंध में जांच कर रही है।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी राज्यों में बढ़ी ठंड; दक्षिण में चक्रवात का खतरा

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

अगला लेख