Daily Horoscope
✕

कश्मीर के पुलवामा में मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकवादी मार गिराए

Updated: शुक्रवार, 14 जून 2019 (20:27 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी मारे गए।
 
पुलवामा में किसी किस्म की अफवाह फैलने से रोकने के लिए एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह के जवानों ने आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के ब्रादबडना गांव में तड़के संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने गांव से बाहर निकलने के सभी रास्ते बंद कर दिए और घर-घर जाकर तलाश अभियान शुरू किया। इस दौरान जब वे एक विशेष क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे तब आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।
 
इस दौरान 2 आतंकवादी मारे गए जिनकी पहचान नैना लिट्टर पुलवामा निवासी इरफान अहमद देगू उर्फ अबू जरार और कदलाबल पम्पोर निवासी तसदुक अमीन शाह के रूप में की गई है। दोनों लश्कर के आतंकवादी थे और कई मामलों में वांछित थे। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक पदार्थ तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
 
सूत्रों ने बताया कि इरफान इलाके में आतंकवादी हमलों की साजिश रचने और उसे अंजाम देने में शामिल रहा है। वह पुलवामा के एलाहीबाद में 2018 में सुरक्षा बलों पर हमले में शामिल रहा है जिसमें 1 जवान शहीद हो गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों को तब तक पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा गया है, जब तक कि विस्फोटक सामग्री आदि हटा नहीं ली जाती। किसी तरह के प्रदर्शन से बचने के लिए आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और राज्य पुलिस के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। (वार्ता)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख