1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. 21 terrorists killed in air strike

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 21 आतंकवादी ढेर

Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों के हवाई हमले में कम से कम 21 तालिबानी आतंकवादी मारे गये हैं। स्थानीय मीडिया ने सेना के हवाले से शनिवार को यह जानकारी दी।
 
खामा प्रेस न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सेना ने यह हवाई हमला घनी आबादी वाले करबाग जिले में किया। तालिबान ने अभी तक हवाई हमले तथा हताहतों के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।
 
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2001 में सत्ता से बेदखल होने के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है। सेना भी अमेरिका के सहयोग से लगातार तालिबानी आतंवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। (वार्ता) 
अगला लेख
घूसखोरी की भेंट चढ़ी यूपीपीएससी परीक्षाएं : प्रियंका वाड्रा