suvichar

जयपुर में तीन जगह बम रखने होने की अफवाह, पुलिस सतर्क

Updated: शनिवार, 15 दिसंबर 2018 (22:10 IST)
जयपुर। जयपुर के 3 इलाकों में बम रखे होने की एक कथित सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरत-फुरत उक्त इलाकों की घेराबंदी कर दी और वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी। उल्लेखनीय है कि जयपुर में सोमवार को मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होना है जिसमें देश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों के भाग लेने की संभावना है।
 
पुलिस के अनुसार एक अज्ञात व्यक्ति ने शनिवार देर शाम नियंत्रण कक्ष में फोन किया कि चांदपोल के हनुमान मंदिर, सांगानेरी गेट व जयपुर हवाई अड्डे पर बम रखे हुए हैं। जयपुर के पुलिस आयुक्त संजय अग्रवाल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। एहतियात के तौर पर सभी इलाकों की घेराबंदी कर वहां से यातायात की आवाजाही रोक दी गयी है, हालांकि यह अफवाह लगती है।
 
उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता व अन्य टीमें पड़ताल कर रही हैं और कॉल करने वाले की पहचान की कोशिश चल रही है। (भाषा)

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

Top News 14 September: गणेश चतुर्थी की धूम, UCC पर अमित शाह का बड़ा ऐलान; क्रिकेट और हॉकी में भारत का दबदबा

एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश : योगी आदित्यनाथ

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

डॉक्टरों की नई पौध तैयार कर रहा यूपी, योगी सरकार में मेडिकल शिक्षा ने पकड़ी रफ्तार

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दी सौगात, खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़ रुपए

अगला लेख