suvichar
✕

जयपुर में इंटरेक्शन सेमिनार का आयोजन

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (20:39 IST)
जयपुर। मणिपाल विश्‍वविद्यालय जयपुर में 30 अगस्त को ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट एवं इंटरप्रेन्‍योरशिप एजुकेशन ट्रेनिंग (एचआरडीईई) पर इंटरनेशनल इंटरेक्शन सेमिनार का आयोजन विश्‍वविद्यालय परिसर में विश्‍वविद्यालय के प्रेसीडेंट प्रो. संदीप संचेती के मुख्य आतिथ्य में किया गया। 
 
इस अवसर पर प्रो. संदीप संचेती ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं मणिपाल विश्‍वविद्यालय जयपुर तथा मणिपाल एजुकेशन ग्रुप की जानकारी देते हुए इनकी गतिविधियों के बारे में बताया। साथ ही एमयूजे में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रम एवं सुविधाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों से विश्‍वविद्यालय का भ्रमण कर विद्यार्थियों, फेकल्टी सदस्यों से इंटरेक्शन कर जानकारी लेने का आह्वान किया। 
 
सेमिनार में विश्‍वविद्यालय के तापमी स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. रघुवीर सिंह ने क्वालिटिव इंनपरेटिव फॉर हायर एजुकेशन इन इंडिया विषय पर अपने संबोधन में भारत सरकार की शिक्षा नीतियों, शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षा के उद्देश्‍य, देश में संचालित सरकारी, गैर सकारी एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के संचालन की प्रक्रिया एवं इनमें संचालित यूजी, पीजी पाठ्यक्रमों के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने शिक्षा के विजन एवं मिशन, रिसर्च, क्लासरूम टीचिंग के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
 
कार्यक्रम में इकॉनामिक्स विभाग के विभागाध्यक्ष, प्रो. एनडी माथुर ने राजस्थान में सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने फ्लेगशिप स्‍कीम्‍स के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है एवं विकास के अपने आप में अनेक फायदे हैं। 
 
उन्होंने वैश्‍वीकरण पर प्रकाश डालते हुए वैष्वीकरण के विकास में योगदान की बात कही व इसके फायदे भी बताए। उन्‍होंने इकॉनामिक रिफार्म की बात करने हुए शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि की राजस्थान में विकास एवं राज्य की सरकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने आमजन के वेलफेअर एवं उनके विकास की बात कही। 
 
उन्होंने बालिका शिक्षा, गर्ल चाइल्ड रेशो, भामाशाह स्कीम, राजस्थान संपर्क पोर्टल, अन्नपूर्णा भंडार, हैल्थ स्कीम सहित प्रदेश की जल संरक्षण एवं स्वावलंबन, कम कीमत में गुणवत्तायुक्त उत्पादों, रेवेन्यू लोक अदालत, ग्रामीण गौरव पथ, स्वच्छ भारत अभियान, स्कील डेवलपमेंट, रोजगार, ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट, सेनीटेशन फेसेलिटीज, स्वच्छ पीने योग्य पानी सहित अनेक योजनाओं की विस्‍तार से जानकारी से दी।  
 
विश्‍वविद्यालय की रजिस्ट्रार प्रो. वंदना सुहाग ने सेमिनार के आयोजन के उद्देश्‍य के बारे में बताया। रजिस्ट्रार प्रो. वंदना सुहाग, प्रो. रघुवीर सिंह, प्रो. एनडी माथुर ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं को प्रश्‍नोत्‍तरी के माध्यम से शांत किया। 
 
सेमिनार में मिनिस्ट्री ऑफ स्कील डवलपमेंट एवं इंटरप्रेन्‍योरशिप, भारत सरकार के अधीन संचालित द नेशनल इन्स्टीट्यूट फॉर इंटरप्रेन्‍योरशिप एवं स्माल बिजनेस डेवलपमेंट एनआईईएसबीयूडी के असिस्टेंट डायरेक्टर, महेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में अफगानिस्तान, इजिप्ट, इथोपिया, इंडोनेशिया, मेडागास्कर, नेपाल, फिलिस्तीन, तजाकिस्तान, कैन्या, मालवी, मॉरीशस, सीरिया लिओन, यूगांडा, जिम्‍बाब्‍वे, घना, भूटान, जाम्बिया, श्रीलंका, साउथ सूडान, तंजानिया, नाम्बिया सहित विश्‍व के 22 देशों के 54 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
 
कार्यक्रम के अंत में विश्‍वविद्यालय के प्रेसीडेंट प्रो. संदीप संचेती ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. रमेश कुमार रावत एवं संचालन डॉ. अर्चना पूनिया ने किया।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख