ramcharitmanas

मासूम से छेड़छाड़, दुष्कर्म की कोशिश (वीडियो)

Updated: मंगलवार, 3 जुलाई 2018 (19:25 IST)
छतरपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है, जहा तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
 
ताजा मामला जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भेलसी का है, जहां सोमवार की शाम 6 बजे जब बच्ची मोहल्ले में खेल रही थी तभी आरोपी गोरेलाल अहिरवार (40 वर्ष) पिता दलिया ने बच्ची को बहलाकर अपने घर बुला लिया और आपत्तिजनक हरकत कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा।
 
 
इस बीच, बच्ची डर गई और दहशत में चिल्लाने लगी तो बच्ची की आवाज़ सुन आसपास के लोग जमा हो गए। उन्होंने आपत्तिजनक हालत में बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।
 
बाद में मोहल्ले वाले बच्ची को उसके घर ले गए और बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। सलाह-मशविरा के बाद परिजन देर रात करीब 9 बजे बच्ची को थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
 
थाना प्रभारी कुलदीपसिंह जादौन ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत 354, 342, 7/8 पास्को एक्ट सहित मामला दर्ज कर लिया और तत्काल प्रभाव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

खटीमा में सीएम धामी ने उठाया चाय का लुत्फ, राहुल गांधी पर साधा निशाना

शहबाज शरीफ के सामने गरजे पीएम मोदी, आतंकवाद पर दोहरे मापदंड नहीं चलेंगे, जड़ से खत्म करना होगा इकोसिस्टम

7.8% की शानदार विकास दर के बीच पीएम मोदी ने क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील?

अखिलेश यादव पर भड़के संगीत सोम: PDA की नई परिभाषा गढ़कर बोले- वे तो अपराधियों के 'अब्बा' हैं

LIVE: एससीओ समिट 2026 में शामिल हुए पीएम मोदी, जिनपिंग से मिलाया हाथ

अगला लेख