Hanuman Chalisa

विधायक पूजा पाल को लेकर अभद्र टिप्पणी, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Updated: गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (01:26 IST)
MLA Pooja Pal Case : कौशांबी जिले की चायल सीट से विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिले की चायल सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंची पूजा पाल को पिछले दिनों पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था जिसके बाद से सोशल मीडिया पर लोग उन्हें लेकर पर तरह-तरह की टिप्पणियां कर रहे हैं।
 
पुलिस अधिकारियों ने रविवार को बताया कि पूजा पाल के समर्थक संतोष कुमार पाल ने पिपरी थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उमेश यादव नामक शख्स ने महिला विधायक पर अभद्र एवं अशोभनीय टिप्पणी की है।
ALSO READ: सपा विधायक पूजा पाल पार्टी से बर्खास्‍त, मुख्यमंत्री योगी की तारीफ पड़ी भारी
शिकायत में कहा गया है कि इस टिप्पणी से उनके समर्थक काफी आहत तथा आक्रोशित हैं और इससे पूजा पाल की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षति हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस ने संतोष पाल की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Top News 22 July: हिरासत से रिहा हुए राहुल गांधी, दिल्ली में झड़प के बीच गुरुद्वारा बना प्रदर्शनकारियों का सहारा

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, बोले- छात्रों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं राहुल गांधी

LIVE: राहुल गांधी बोले, छात्रों के लिए न्याय की लड़ाई जारी रहेगी, CJP की युवाओं से अपील

कैलाश विजयवर्गीय के NEET छात्रों को कीड़ा बताने वाले बयान पर विधानसभा में जमकर हंगामा, रात 11 बजे तक दिया धरना, भुट्टा पार्टी के अरमानों पर फिरा पानी

PM आवास पर कांग्रेस का धरना, हाईवोल्टेज हंगामा, राहुल, प्रियंका और अखिलेश समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से छूटे

अगला लेख