dharma sangrah
✕

आईआईटी कानपुर में रैगिंग, 22 छात्र निलंबित

Updated: बुधवार, 11 अक्टूबर 2017 (00:29 IST)
कानपुर। आईआईटी कानपुर ने रैगिंग के खिलाफ बेहद कड़ा कदम उठाते हुए 22 दोषी छात्रों निलंबित कर दिया गया है। सितंबर में सामने आए इस मामले के बाद संस्थान की सीनेट (सर्वोच्च अकादमिक बॉडी) ने दोषियों को अपना पक्ष रखने के लिए एक मौका भी दिया था।
 
आईआईटी के उप निदेशक मणींद्र अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि 16 छात्र 3 साल और बाकी 6 छात्र 1 साल के लिए निलंबित किए गए हैं। इस अवधि के बाद वे संस्थान में दोबारा पढ़ाई कर सकेंगे। सितंबर में सामने आए इस मामले के बाद संस्थान की सीनेट (सर्वोच्च अकादमिक बॉडी) ने दोषियों को अपना पक्ष रखने के लिए एक मौका भी दिया था।
 
गत 19 व 20 अगस्त की रात को द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा संस्थान के छात्रावास में नए छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया था। आईआईटी प्रशासन ने जांच के लिए एक समिति बनाई थी। समिति ने 22 सीनियर्स को रैगिंग का दोषी माना था।
 
सोमवार को उन्हें अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया गया। सुनवाई पूरी होने के बाद रैगिंग के मुख्य आरोपी 16 छात्रों को तीन साल के लिए निलंबित कर दिया गया। बचे हुए दोषी 6 छात्र एक साल तक निलंबित रहेंगे। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख