• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Human skelton found in Lalitpur
Written By
Last Modified: ललितपुर , शनिवार, 4 जून 2016 (15:07 IST)

ललितपुर में कुएं में मिले 10 नरकंकाल

Human skelton
ललितपुर। उत्तरप्रदेश में ललितपुर के तालबेहट क्षेत्र में एक सूखे कुएं की खुदाई के दौरान 10 नरकंकाल मिले हैं। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी-ललितपुर राजमार्ग के निकट कडेसराकलां गांव में मनोहर नामक व्यक्ति का एक आश्रम है। आश्रम में स्थित सैकड़ों साल पुराने एक सूखे कुएं की शुक्रवार शाम खुदाई चल रही थी। कुएं की मिट्टी करीब 5 फिट हटाने के बाद वहां कुछ नरमुंड और हड्डियों के अवशेष मिले।
 
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहम्मद इमरान, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने मौके पर पहुंचकर कुएं का जायजा लिया। बरामद नरकंकाल 2 महिला, 2 बच्चे और 6 पुरुषों के हैं। इसके अलावा कुत्ते और बकरी के कंकाल भी कुएं से बरामद हुए हैं। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ई-मेल घोटाले के लिए हिलेरी क्लिंटन को हो जेल : ट्रम्प