Hanuman Chalisa

हावड़ा ब्रिज के पास भीषण आग, 15 झोपड़ियां जलकर खाक

गुरुवार, 15 मार्च 2018 (20:58 IST)
कोलकाता। कोलकाता में प्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज के पास आर्मीनियन घाट स्ट्रीट पर लगी भीषण आग में कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (केओपीटी) का एक गोदाम आज क्षतिग्रस्त हो गया और 15 झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।


आग दोपहर के करीब लगी और आग बुझाने के काम में 21 दमकलों को लगाया गया। दमकलकर्मियों ने 10 वाटर जेट का इस्तेमाल किया और आग की लपटों को दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पर बुझाया गया। आग इसलिए फैली क्योंकि गोदाम में प्लास्टिक का बना सामान और पेंट सामग्री रखी थी।

तकरीबन एक घंटे तक इलाके में धुएं का गुबार निकलता दिखाई पड़ा और इससे मलिक घाट फूल बाजार में भी अफरातफरी मच गई। चूंकि इलाका सर्कुलर रेलवे ट्रैक के करीब है इसलिए ट्रेन सेवा थोड़ी देर के लिये निलंबित कर दी गई और सड़क यातायात को भी सीमित कर दिया गया ताकि दमकलकर्मी आग बुझा सकें।

अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और केओपीटी अधिकारियों ने हालात का आकलन करने के लिए इलाके का दौरा किया। केओपीटी के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक किराएदार ने पट्टा खत्म होने के बाद गोदाम में अतिक्रमण कर रखा था और उसे खाली करने के लिए 2014 में नोटिस दिया गया था।

पट्टे की शर्तों के अनुसार, किराएदार को आग लगने की स्थिति में उस पर काबू पाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए थी। (भाषा) 

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख