dharma sangrah
✕

सहारनपुर में बारिश से मकान गिरा, परिवार के 6 सदस्यों की मौत

Updated: शनिवार, 28 जुलाई 2018 (17:12 IST)
सहारनपुर। उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना गंगोह के अंतर्गत पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही वर्षा के कारण एक मकान भरभराकर गिर गया और उसके नीचे दबकर एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में अब केवल 1 बच्चा ही बचा है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

 
एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात गंगोह के मोहल्ला इलाहीबख्श निवासी फैजान अपने परिवार के साथ सोया हुआ था तभी उसका मकान भरभराकर गिर पड़ा और पूरा परिवार मकान के मलबे में दब गया। मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए और इसकी सूचना तुरंत ही थाना गंगोह पुलिस को दी।

 
मिश्रा ने बताया कि आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से फैजान और उसके परिवार को मलबे के नीचे से निकालकर चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 40 वर्षीय फैजान, उसकी पत्नी 35 वर्षीय इसराना, उसके पुत्र 13 वर्षीय फैसल, पुत्री 11 वर्षीय साइना, 9 वर्षीय रानी और डेढ़ माह के पुत्र जैनब की मौत हो गई।
7 सदस्यों के परिवार में केवल उनका 1 बेटा जिंदा बचा है जिसका उपचार जारी है। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिश्रा ने बताया कि सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

अगला लेख