Hanuman Chalisa
✕

'पापा' के लिए हनीप्रीत ने जेल में रखा करवा चौथ का व्रत

Updated: सोमवार, 9 अक्टूबर 2017 (08:49 IST)
हरियाणा। दो साध्वियों से बलात्कार के दोषी गुरमीत राम रहीम के लिए उनकी कथित रूप से गो ली हुई बेटी हनीप्रीत उर्फ प्रियंका तनेजा ने करवा चौथ का व्रत रखा था। 
 
उल्लेखनीय है कि हनीप्रीत राम रहीम को 'पापा' कहती है। यह व्रत सिर्फ पतियों के लिए रखा जाता है। हनीप्रीत अपने पति को छोड़ चुकी है। हनीप्रीत का पूर्व पति उस पर गुरमीत के साथ अवैध संबंधों का आरोप लगा चुका है।
 
मीडिया खबरों के अनुसार जब उससे इसका कारण पूछा गया तो उसने कहा, 'लोग रखते हैं व्रत उनके लिए, जो उनका ही सुहाग है और हम रखते हैं व्रत हमारे पापा के लिए, जो हमारे लिए ही नहीं दोनों जहान के सुहाग हैं।'
 
रविवार को लॉकअप में खाना लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी से हनीप्रीत ने ये बातें कहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत ने अपने पिता की लंबी आयु के लिए व्रत रखा, परंतु पानी पीकर।
 
हनीप्रीत ने शनिवार को एक महिला अधिकारी से करवा चौथ के व्रत के बारे में पूछा था। जिसके बाद हनीप्रीत ने रविवार को व्रत रखा। हनीप्रीत का कहना था कि देश में उसके पिता के भलाई के काम चलाने से प्रभावित होकर ही महिलाएं एवं बच्चियां उनकी लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
 
हालांकि पुलिस द्वारा हनीप्रीत को व्रत के लिए कोई स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है। उसे कुछ समय के लिए पूछताछ के लिए बाहर लाया गया और उसके बाद लॉकअप में बंद कर दिया गया।
 
महिला अधिकारियों के करवाचौथ को लेकर व्यस्त होने के कारण ज्यादा देर तक पूछताछ भी नहीं हो पाई। हनीप्रीत से पूछताछ करने वाली महिला पुलिस अधिकारी भी करवा चौथ के दिन सज-धज कर पुलिस थाने पहुंची थी। एक पुलिस कर्मचारी ने बताया कि उन्होंने हनीप्रीत को अपनी साथी सुखदीप कौर से बातचीत करते हुए सुना कि काश, आज वह अपने पिता से मिल पाती। (एजेंसी)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

स्‍पीड कंट्रोल नहीं की तो 2030 तक मानवता खत्‍म कर देगा AI, बेकाबू होने पर हो सकती हैं लाखों मौतें

योगी सरकार की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण युवाओं की तकदीर

अगला लेख