dharma sangrah
✕

बद्रीनाथ जाने वाला हाईवे बारिश से टूटा, बारिश ने मचाई आफत, आज फिर अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 5 अगस्त 2022 (11:09 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के मौसम विभाग ने आज 5 अगस्त के लिए 6 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बीते दिन चमोली में भारी बारिश का कहर बद्रीनाथ हाईवे पर टूटा। लामबगड़ के पास इस नेशनल हाईवे का खासा लंबा हिस्सा पानी में बह गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में बारिश घरों पर आफत की तरह टूटी तो लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
 
इस बारिश के कहर का असर चारधाम यात्रा पर भी पड़ा है। बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले यात्री बारिश से क्षत-विक्षत हाईवे के चलते यात्रा नहीं कर पा रहे। अकेले चमोली जिले में इस मानसून में अब तक 75 करोड़ का नुकसान होने का अनुमान विभाग ने जताया है। बद्रीनाथ हाईवे कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास भी पहाड़ों से चट्टान गिरने से बंद पड़ा हुआ है।
 
बारिश के चलते चट्टानों को हटाने के काम में दिक्कतें आ रही हैं। कर्णप्रयाग से पोखरी गोचर की तरफ रास्ता डायवर्ट करके यात्रियों को निकाला गया। चमोली जिले के ही देवाल विकासखंड के दूरस्थ गांव बांक में बारिश से आवासीय मकान की दीवार गिरने से लोग रात में ही जान बचाने को वहां से भाग खड़े हुए।
 
देहरादून के सहस्रधारा इलाके में भी कई घरों में पानी और मलबा घुसने से तबाही मच गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की आशंका के मद्देनजर अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पहाड़ों में यात्रा करने से बचने के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख