dharma sangrah
✕

रील नहीं रियल, जब मोटरसाइकल पर निकलीं हेमा मालिनी

Updated: शनिवार, 17 नवंबर 2018 (21:38 IST)
मथुरा। वर्ष 1970 और 80 के दशक की मुंबइया फिल्मों की 'ड्रीमगर्ल' रहीं एवं वर्तमान में मथुरा की सांसद हेमा मालिनी वर्षों बाद शनिवार को एक बार फिर मोटरसाइकल पर दिखाई दीं। 
 
47 साल पहले 1971 में पहली बार मोटरसाइकल पर सवारी करने वाली 'स्वप्नसुंदरी' के लिए यह कुछ और ही मौका था। शनिवार को वे किसी फिल्म की शूटिंग के लिए नहीं, बल्कि अपनी पार्टी के एक अभियान के तहत एक पार्टी नेता की बुलेट मोटरसाइकल पर हेलमेट पहनकर पीछे की सीट पर विराजमान थीं। दरअसल, उनके 3 दिवसीय दौरे में शनिवार को मौका था पार्टी की 'कमल संदेश' रैली का। 
 
रामलीला मैदान से शहर के सभी प्रमुख बाजारों से होकर सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई रैली को हरी झंडी दिखाकर वे खुद भाजपा नेता नरेन्द्र सैनी की बाइक पर सवार हो गईं।
 
हेमा मालिनी ने बताया कि 47 वर्ष पूर्व 1971 में आई फिल्म 'अंदाज' में राजेश खन्ना के साथ 'जिंदगी इक सफर है सुहाना' गाने की शूटिंग के दौरान वे पहली बार मोटरसाइकल पर बैठी थीं। इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा, अमिताभ बच्चन, धर्मेन्द्र आदि के साथ कई फिल्मों में कभी पीछे की सीट पर, तो कभी खुद बाइक चलाते हुए कई बार शूटिंग की। (भाषा) 
चित्र सौजन्य : ट्विटर

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख