dharma sangrah
✕

Monsoon Updates: मुंबई, ठाणे और पालघर में 12 घंटों में करीब 15 इंच वर्षा

Updated: बुधवार, 5 अगस्त 2020 (11:54 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और पड़ोसी जिलों ठाणे तथा पालघर में बुधवार सुबह भारी बारिश हुई तथा मौसम विभाग ने क्षेत्र में घने बादल छाए रहने के मद्देनजर दिन में और तेज बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र के उपमहानिदेशक केएस होसलीकर ने बताया कि पालघर के दहाणू में स्थित मौसम केंद्र ने बुधवार को सुबह 530 बजे तक 12 घंटों में 364 मिलीमीटर (करीब 15 इंच) की बारिश दर्ज की।
ALSO READ: Weather Prediction: मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी, बिहार में बाढ़ से 6 और लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि ठाणे के भयंदर में मौसम केंद्र ने 169 मिमी बारिश दर्ज की जबकि इसी अवधि के दौरान मीरा रोड स्थित केंद्र ने 159 मिमी बारिश दर्ज की। आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार मुंबई मेट्रोपोलिटन क्षेत्र (एमएमआर) के तहत आने वाले ठाणे शहर, डोम्बिवली और कल्याण इलाकों में इस दौरान 120 मिमी से अधिक बारिश हुई। मुंबई शहर और बांद्रा तथा कुर्ला जैसे उपनगरों में पिछले 12 घंटों के दौरान 30 मिमी से 70 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
 
होसलीकर ने ट्वीट किया कि बादलों की गतिविधि से पता चलता है कि बुधवार को एक और दिन तेज बारिश होगी। मुंबई और उसके पड़ोसी इलाकों में मंगलवार को भी भारी बारिश हुई थी जिससे कई निचले इलाकों में पानी भर गया और रेल तथा सड़क यातायात बाधित हुआ। (भाषा) (फ़ाइल चित्र)
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख