ramcharitmanas
✕

यूपी के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, 92 लोगों की मौत, लखनऊ में स्कूल बंद

Updated: बुधवार, 1 अगस्त 2018 (10:10 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एक सप्ताह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। 
 
मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। गत 26 जुलाई से शुरू हुई बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मंगलवार को बारिश बाराबंकी, हरदोई, कानपुर तथा लखनऊ में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। पिछले 24 घंटे के दौरान लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर, समेत कई जिलों में भारी बारिश होने की सूचना है।
 
लखनऊ में लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण इंदिरानगर, डॉलीगंज, गोमतीनगर, जानकीपुरम, आलमबाग, राजाजीपुरम के अलावा पुराने लखनऊ के अधिकांश क्षेत्र में जलभराव है। बारिश का पानी लोगों के घरों में भर गया जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
 
मानसून से पहले बाढ़ से बचाव के सारे सरकारी दावों पर पानी फेरते हुए यमुना, गंगा, घाघरा और सरयू का जल स्तर बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से बस्ती के करीब 40 गांव को बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। 
 
बनबसा और हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े छोड़े जाने और हो रही मूसलाधार बारिश से नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। बारिश के कारण गोंडा के करनैलगंज के नैपुरा, परसावल सहित चरपुरवा गांवों में पानी घुस गया है। घाघरा नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ने से बांध के निचले इलाकों में बसे गांवों में अफरा-तफरी मची है।
 
बाराबंकी जिले के परसावल, नैपुरा एवं चरपुरवा गांवो में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे इन गांवों के करीब 40 से अधिक परिवारों को बांध पर शरण लेनी पड़ी। अयोध्या में सरयू भी खतरे के निशान को पार कर गई है। तटीय गांव के लोग सरयू के विकराल रूप से खौफजदा है। महेशपुर, दुर्गागंज, जैतपुर, तुलसीपुर, साकीपुर, दत्त नगर, गोकुला, इन्दरपुर के लोगों की नजरे उफनाई सरयू पर टिकी है।
 
लखनऊ में स्कूल बंद : राजधानी लखनऊ में हो रही लगातार बारिश के चलते जिला प्रशासन के आदेश पर मंगलवार को सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहे। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि लखनऊ में हो रही भारी बारिश के चलते प्रशासन ने 31 जुलाई को सभी निजी और सरकारी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
 
उधर, प्रदेश के मुख्य सचिव डॉ. अनूप चन्द्र पांडेय ने सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को प्रदेश में हो रही भारी बारिश के मद्देनजर लोगों के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जर्जर भवनों का चिन्हित करके उनमें रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उन्हें खाली करा लिया जाए, जिससे जनहानि को रोका जा सके। उन्होंने बाढ़ चौकियों तथा जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर 24 घंटे सातों दिन बाढ़ कंट्रोल रूम संचालित कराकर संपर्क नंबरों को व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाए।
उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचन निधि के मानकों के अनुसार 24 घंटे घंटे के भीतर सहायता पीड़ित परिवार को आरटीजीएस के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित कराया जाए।
 
92 की मौत, 470 मकान क्षतिग्रस्त : राज्य के राहत आयुक्त, संजय कुमार के अनुसार वर्षाजनित हादसों में पिछले पांच दिन में अब तक प्रदेश में कुल 92 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 96 से अधिक लोगों घायल होने की सूचना है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान 40 से अधिक पशुओं की भी मृत्यु हुई है जबकि 470 कच्चे-पक्के मकान एवं झोपड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।
 
कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा इन आपदाओं से पीड़ित मृतक परिजन को चार लाख रुपए, घायल को 59,100 तक तथा कच्चे-पक्के मकान की पूर्ण क्षति पर 95,100 एवं आंशिक क्षति में 5200 रुपए तथा नष्ट झोपड़ी के लिए 4100 रुपए राहत राशि प्रदान की जाती है। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख