dharma sangrah
✕

यूपी में बारिश का कहर, 24 घंटों में 30 की मौत, कई मकान गिरे

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (19:04 IST)
लखनऊ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत राज्य के अधिसंख्य इलाकों में कहर बरपा रही बरसात पिछले 24 घंटे के दौरान कम से कम 30 लोगों की मृत्यु का कारक बन गई। बारिश के तल्ख तेवर अगले कुछ दिनों तक बरकरार रहने का अनुमान है।
 
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वर्षा जनित हादसों में कम से कम 30 लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुए और 12 गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं मकान गिरने की 24 से अधिक घटनाओं में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ। बारिश से कई मवेशी काल के गाल में समा गए। 
 
भारी बारिश से गंगा, यमुना, घाघरा, राप्ती और शारदा समेत राज्य की अधिसंख्य नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है हालांकि शारदा को छोड़कर अन्य सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। 
 
मौसम विभाग के अनुसार बारिश से निजात मिलने के फिलहाल कोई आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटे में पूरब से लेकर पश्चिम तक हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। इस अवधि में इक्का-दुक्का स्थानों पर भारी बरसात होने के आसार हैं।
 
शुक्रवार को सूबे के अधिसंख्य क्षेत्रों में बारिश हुई हालांकि इससे फौरी राहत मिली। इस दौरान पूर्वी क्षेत्रों में धूप निकलने से उमस बढ़ी जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रुक-रुककर बरसात हो रही है। (वार्ता)

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

अगला लेख