suvichar

पाकिस्तान में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं : यूरोपीय संघ

Updated: शुक्रवार, 27 जुलाई 2018 (19:41 IST)
इस्लामाबाद। यूरोपीय संघ के निगरानी दल ने शुक्रवार को कहा कि इस हफ्ते हुए पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के चुनाव अभियान में 'समानता की कमी' थी जिसका मतलब है कि यह सभी दलों के लिए समान अवसरों का चुनाव नहीं था।
 
 
यूरोपीय चुनाव पर्यवेक्षण मिशन के मुख्य पर्यवेक्षक माइकल गहलर ने संवाददाता सम्मेलन में मतदान के प्रारंभिक मूल्यांकन को लेकर कहा कि यद्यपि चुनाव में सभी को समान अवसर मिले, यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई कानूनी प्रावधान किए गए थे लेकिन हमने निष्कर्ष निकाला है कि इसमें सभी के लिए समानता और अवसरों की कमी थी।
 
गौरतलब है कि क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान ने मतगणना में बढ़त हासिल कर ली है। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने कहा है कि शक्तिशाली सेना के तत्वों ने उनके अभियान को दबा दिया और बुधवार के वोट के बाद गिनती प्रक्रिया के दौरान कठोरता अपनाकर उनका नुकसान किया।
 
यूरोपीय संघ के इस निष्कर्ष से पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के आम चुनावों में धांधली के आरोपों को बल मिला है। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

अगला लेख