Daily Horoscope
✕

राजस्थान में बारिश का कहर, धौलपुर में रेलवे ट्रैक धंसा

Updated: रविवार, 10 सितम्बर 2023 (15:57 IST)
Rain in Rajasthan : राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर मूसलधार बारिश हुई, जबकि पश्चिमी क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर-ग्वालियर रेल खंड पर चंबल के बीहड़ इलाके में रेलवे पटरी धंस गई, जिससे लगभग 4 घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा तथा रेलगाड़ियों का मार्ग बदला गया, वहीं 2 रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया।
 
मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि राज्य के पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर गर्म हवा चली। विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान धौलपुर में मूसलधार बारिश और बांसवाड़ा में भारी बारिश दर्ज की गई।
 
मौसम विभाग ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धौलपुर तहसील में 23 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा में 15 सेंटीमीटर, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 15 सेंटीमीटर, सल्लोपाट में छह सेंटीमीटर, शेरगढ़ में छह सेंटीमीटर, धौलपुर के राजाखेड़ा में पांच सेंटीमीटर, सैपऊ में पांच सेंटीमीटर, घाटोल में पांच सेंटीमीटर, प्रतापगढ के छोटी सादडी में पांच सेंटीमीटर, भरतपुर के रूपबास में पांच सेंटीमीटर, चित्तौड़गढ़ के बड़ेसर में पांच सेंटीमीटर, धौलपुर के बारी में पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।
 
उत्तर मध्य रेलवे के धौलपुर-ग्वालियर रेल खंड पर रविवार सुबह चंबल के बीहड इलाके में रेलवे पटरी धंस गई। अधिकारियों ने बताया कि झांसी मंडल के तहत आने वाले हेतमपुर क्षेत्र में डाउन ट्रैक धंसने से लगभग चार घंटे तक रेल यातायात बाधित रहा तथा रेलगाड़ियों का मार्ग बदला गया। वहीं दो रेलगाड़ियों का परिचालन रद्द कर दिया गया।
 
धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आरपी मीणा ने बताया कि रविवार सुबह धौलपुर-हेतमपुर के बीच में घेर हाल्ट स्टेशन के निकट तेज बारिश के कारण रेलवे पटरी धंस गई। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह नई दिल्ली की ओर जा रही गाड़ी संख्या 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस के चालक ने धौलपुर स्टेशन पर रेलवे पटरी के धंसने के संबंध में सूचना दी। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रभावित क्षेत्र में रेल संचालन को बंद कर झांसी मंडल के ग्वालियर एवं मुरैना से आई टीम ने रेल पटरी की मरम्मत की।
 
मौसम विभाग के प्रवक्ता राधेश्याम शर्मा ने बताया कि रविवार को मध्य प्रदेश और इसके आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन बारिश होने का अनुमान है।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार को भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने तथा 12-13 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जिलों में आगामी दो दिन अधिकतम तापमान औसत से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक बने रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
 
विभाग के अनुसार, शनिवार को जैसलमेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, फलौदी में 42.4 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 40.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 40 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस, जालौर में 38.7 डिग्री सेल्सियस और अन्य स्थानों पर 36.9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 22.7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

पीएम मोदी का गुजरात दौरा: किसानों को मिलेगी 20 हजार करोड़ की सौगात, केवड़िया में आयोजित होगी एकता परेड

साइक्लोन 'अर्णब' ने बदला मौसम का मिजाज, इन स्थानों पर आज नहीं दिखेगा करवा चौथ का चांद

'नजर हटी, दुर्घटना घटी': वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

Top News 29 October: MLC चुनाव में भाजपा को 28 में से 13 सीटें, दिल्ली की हवा खराब

LIVE: MLC चुनाव में कांग्रेस का खाता खुला, नागपुर स्नातक सीट जीती

अगला लेख