Daily Horoscope
✕

मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी, बीएमसी ने की लोगों से यह अपील...

Updated: बुधवार, 23 सितम्बर 2020 (14:32 IST)
मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह कई इलाकों में पानी भर गया और सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। बीएमसी ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की है। भारी बारिश और जल जमाव के कारण कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में मंगलवार देर शाम बारिश शुरू हुई थी। देश की आर्थिक राजधानी में कई स्थानों पर पानी भरने की वजह से बुधवार सुबह जन परिवहन सेवाएं प्रभावित हुईं। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि कई सड़कों और निचले इलाकों में रातभर हुई बारिश की वजह से पानी भर गया और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई वाहनों के पानी में खराब हो जाने के कारण भी यातायात बाधित हुआ।

मुंबई के नगर पालिका आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने शहर में भारी से बेहद भारी बारिश के भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान की वजह से आवश्यक सेवाओं के अलावा सभी कार्यालयों और अन्य संस्थानों को बुधवार को बंद रखने को कहा है।

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अनुसार चहल ने मुंबईवासियों से आपात स्थिति को छोड़कर घरों से न निकलने की अपील की है। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण बुधवार सुबह पांच बजे उपनगर सेवाएं निलंबित रहीं।

उन्होंने कहा, सिओन-कुर्ला और चूनाभट्टी-कुर्ला में भारी बारिश और जल जमाव के कारण, सीएसएमटी-ठाणे और सीएसएमटी-वाशी के कुछ इलाकों में सुरक्षा कारणों के चलते यातायात रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि ठाणे-कसारा, ठाणे-कर्जत और वाशी-पनवेल के बीच विशेष बसें (शटल) भी चलाईं गई। लंबी दूरी की कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन भी किया गया है।

पश्चिमी रेलवे ने भी बताया कि चर्चगेट-अंधेरी स्टेशनों के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण उपनगरीय ट्रेन सेवाएं निलंबित रहीं। उसने ट्वीट किया, अंधेरी और विरार के बीच उपनगरीय लोकल सेवाएं सामान्य हैं।

मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली उपनगरीय ट्रेनें कोविड-19 के कारण अभी आवश्यक सेवाओं में कार्यरत लोगों के लिए ही चलाई जा रही हैं और आम नागरिकों को इसमें यात्रा करने की अनुमति नहीं है।आईएमडी ने बुधवार दिन में मुंबई और ठाणे में भारी बारिश के पूर्वानुमान के साथ ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
आईएमडी के उप महानिदेशक केएस होसालिकर के अनुसार सांताक्रूज में सुबह पांच बजे तक 273.6 मिमी और कोलाबा में 122.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि सड़कों पर पानी भरे होने के कारण बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (बेस्ट) की बस सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं और कई जगह यातायात का रुख भी बदला गया है।(भाषा)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख