dharma sangrah
✕

मथुरा में भारी बारिश, कार सहित यमुना में बह गए दरोगा

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (08:22 IST)
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शुक्रवार को बारिश के कारण कई वाहन तेजी से बहते हुए यमुना नदी में पहुंच गए। इन वाहनों में से एक वाहन एक दरोगा का भी था, जिन्हें स्थानीय दुकानदारों ने सूझबूझ से बचा लिया।
 
बंगाली घाट पुलिस चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह भाटी ने बताया, 'दरअसल स्वामी घाट पर आसपास के इलाके से बड़ी मात्रा में पानी बहता हुआ यमुना नदी में जाता है जिसमें रास्ते में आने वाले वाहन भी इसकी चपेट में आ जाते हैं और बहकर नदी में पहुंच जाते हैं।
 
उन्होंने कहा, 'आज भी कुछ वैसा ही हुआ। निकटवर्ती जिले से नारी निकेतन में एक महिला को पहुंचाने आए एक उप निरीक्षक भी कार सहित बहते चले गए। जिन्हें बहता देखकर लोगों ने बड़ी मुश्किल से बचाया।'
 
उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक को नहीं मालूम था कि यह तेज बहाव उन्हें सीधे यमुना में ले जाएगा। लेकिन वहां के दुकानदार और निवासीगण इस हकीकत को भलीभांति जानते थे, इसलिए उन्होंने चिल्लाकर उनसे किसी प्रकार कार से बाहर आने को कहा और कुछ ने उन्हें पकड़ कर बाहर निकलने में मदद की।
 
भाटी के मुताबिक लोगों ने करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहनों को भी नदी में डूबने से बचा लिया लेकिन कार और एक रिक्शे को नदी में जाने से नहीं बचा सके। देर शाम तक इन वाहनों को निकालने के प्रयास जारी थे। (भाषा)

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख