Daily Horoscope
✕

कोलकाता में भारी बारिश, दुर्गा प्रतिमाएं बनाने वाले कारीगरों के लिए बढ़ी परेशानी

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2023 (23:33 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कोलकाता और अन्य दक्षिणी जिलों में रविवार को लगातार तीसरे दिन बारिश हुई। इससे आगामी दुर्गा पूजा के लिए मूर्तियां बनाने वाले कारीगरों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह से दक्षिण 24 परगना, कोलकाता, उत्तर 24 परगना, बीरभूम, पूर्व मेदिनीपुर, नादिया, मुर्शिदाबाद, हुगली और हावड़ा जिले के अलग अलग इलाकों में बिजली कड़की। विभाग के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों के दौरान यही स्थिति रहेगी।
 
कोलकाता में पिछले 24 घंटे के दौरान 39.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे शहर के कुछ हिस्सों में जलजमाव हो गया।
 
बारिश ने पूजा के लिए खरीदारी करने के उत्साह पर पानी फेर दिया है तथा श्यामबाजार और गरियाहाट जैसे पारंपरिक अहम बाजारों और विभिन्न शॉपिंग मॉल में लोगों की आमद कम हो गई है।
 
कोलकाता के कुमारटुली में मिट्टी से मूर्ति बनाने वाले कारीगर मूर्तियों को गीला होने से बचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और नम मिट्टी को सुखाने के लिए हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
कुमारटुली के कारीगर संजीत पाल ने कहा कि यह अहम वक्त है। अगर ऐसी ही बारिश होती रही तो हमारे लिए 14 अक्टूबर को महालया से पहले मूर्तियों को पूरा करना मुश्किल हो जाएगा। भाषा Edited by :  Sudhir Sharma

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख